कहना तो बहुत कुछ है तुझसे
लेकिन कह कहाँ पाती हूँ।
दिल की बेबसी यह है कि
बिन कहे रह भी कहाँ पाती हूँ।
यूँ तो हमें अकेले रहने की
बुरी आदत है साहब!
पर तेरे बिन अधूरी रह कहाँ पाती हूँ।
तू अगर आस- पास होता तो
समझ जाता हाल-ऐ-दिल मेरा
यूँ तो बहुत बोलती हूँ मैं पर
इजहारे इश्क कहाँ कर पाती हूँ।
कहना तो बहुत कुछ है तुझसे,
लेकिन कह कहाँ पाती हूँ ! !
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.