कोरोना ने कर दिया, तन मन धन बर्बाद
हे भगवान् करवाइए, अब इससे
आजाद
कोरोना से रुक गया, दुनिया सकल विकास
दवा बनी जिसकी कमी, करती गयी हताश
मास्क लगाकर कीजिए, कोरोना को दूर
छह फिट की दूरी रखे, ध्यान रहे भरपूर
कोरोना से देश के, उजड़ गए परिवार
थम जाए संहार अब, करिए कुछ सरकार
सुनी सुनी सड़क है, सूने है बाजार
कोरोना के अंत का, आए शुभ त्योहार
पिंजड़े के पंक्षी तरह, बीत रहे दिन रात
तब भी सांसे ना बची, बड़ी भयानक बात
कोरोना के दोहे
Comments
8 responses to “कोरोना के दोहे”
-

Very nice
-
बहुत सुंदर
-

यह कोरोना महामारी जल्द ही समाप्त हो,
बस यही प्रार्थना करते हैं। -

Nice
-
Great
-

अति सुन्दर भावाभिव्यक्ति
-

कोरोना के कारण दुनिया में हाल है और इस संकट का सामना कर रही है बहुत ही मार्मिक अभिव्यक्ति यथार्थ चित्रण
-

सारी दुनिया बेहाल है
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.