कौन मुझे अब अपनाएगा…???

कोरोना से सिमटते परिवारों की व्यथा:-

कैसा जीवन हाय ! हमारा
लगता ना कोई भी प्यारा
मम्मी, पापा, दादी, बाबा
भाई जो कल ही था
दुनिया में आया,
चले गए सब छोड़ मुझे अब
कौन करेगा प्यार मुझे अब !
कौन बलाएं मेरी लेगा ?
कौन अब मेरे संग खेलेगा ?
किसको अब मैं तंग करूंगी ?
किसकी गोदी में खेलूंगी ?
सोच रही है यह प्यारी गुड़िया
जो कल तक थी आफत की पुड़िया आज बैठी है चुप्पी बांधे
निज आँखों के अश्रु साधे
शेष बची बस एक ही दौलत-
गोद में गुड़िया और साँसों की मोहलत
कैसे जीवन जिया जायेगा !
कौन मुझे अब अपनायेगा…!!

Comments

9 responses to “कौन मुझे अब अपनाएगा…???”

    1. Pragya

      Thanks a lot

    2. धन्यवाद आपका 

  1. vikash kumar

    Great

  2. Amita

    ईश्वर इस महामारी के दौर से हमें जल्द उबारे,
    मार्मिक अभिव्यक्ति

    1. Pragya

      बहुत-बहुत धन्यवाद अमिता

  3. मार्मिक अभिव्यक्ति

    1. धन्यवाद 

Leave a Reply

New Report

Close