आओ एक ख्वाब बुने कल के वास्ते,
सबकी अपनी अलग है मंज़िल पर एक है रास्ते,
कुछ तो अलग करेंगे कुछ तो नया करेंगे अपने देश के वास्ते,
चलो आज ही तय कर लेते है कौन से सही है रास्ते,
जुनून है जज्बा है आत्मविश्वास से भरा एक हौसला है,
दो हाथ है दो पैर है और सबसे महत्वपूर्ण कुछ अलग करने की लगन है,
पर चिंता की है कि सब अपने में मगन है,
पर हम जानते है कि नीचे धरा है ऊपर गगन है
और हम में कुछ नया करने की लगन है ।
अंशिका जौहरी
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.