गटर

कविता-गटर
—————–
प्यास थी
सरिता की,
पोखर भी,
नसीब ना|
सोचा था,
अपना भी,
विशाल सा,
घर होगा|
रंग बिरंगी,
दुनिया में
प्यारा सा
कुनबा होगा|
चढ़ गिरि से
झाँक रहा,
निर्झर दिख जाए|
रुक रुक उतरा मैं
दौड़ चला सीटी,
देख गटर रोने लगा,
शहर संग-
गटर भी सुखा था|
साथी सब
तितर बितर हो
बिछड़ गये थे,
भटक भटक-
दम तोड़ दिये थे|
दम छूट गया,
गटर किनारे,
जहाँ का पता मिला,
वहां पानी न था|
—————————
***✍ऋषि कुमार “प्रभाकर”——

Comments

7 responses to “गटर”

  1. अति सुंदर अभिव्यक्ति। शुद्ध वर्तनी के साथ सुन्दर प्रस्तुति

    1. ❤❤tq आपका आशीर्वाद है

  2. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    सुंदर

Leave a Reply

New Report

Close