गणपति बप्पा मोरिया

बुद्धि विनायक पार्वतीनंदन ,मंगलकारी हे गजबंदन
वक्रकुंड तुम महाकाय तुम ,करता हूँ तेरा अभिनंदन
कंचन -कंचन काया तेरी ,मुखमंडल पर तेज समाया है
मूषक वाहन करो सवारी ,मोदक तुमको प्यारा है
भक्ति भाव में तेरी देखो,खोया ये जग सारा है
मोहनी मूरत सुन्दर सूरत
भोले बाबा के तुम प्यारे हो
गौरी माता के लाल तुम्ही
तुम ही आँखों के तारे हो
विघ्न हरण तुम विघ्न को हर लो
खुशियों से झोली को भर दो
धन यश वैभव के भंडार भरो
हमारे सारे दुःख हरो
दिशाहीन हम ज्ञानहीन हम
दिशा का तुम आधार बनो
हे दुखहर्ता ,हैं हम भाग्यहीन
उदय हमारा भाग्य करो
हे अंतर्यामी जग के स्वामी ,पूजे तुमको सारा संसार है
मेरी दुविधा दूर करो प्रभु ,तेरी महिमा अपरंपार है

Comments

9 responses to “गणपति बप्पा मोरिया”

  1. मोहन सिंह मानुष Avatar
    मोहन सिंह मानुष

    गणपति बप्पा मोरिया
    अतिसुंदर

  2. Geeta kumari

    बहुत सुंदर रचना। गणपति बप्पा मोरया 🙏

  3. Satish Pandey

    गणपति बप्पा मोरिया, जय हो

  4. 🙏🙏🙏🙏🙏🙏

Leave a Reply

New Report

Close