गीत एक लिख देना

गीत एक लिख देना
संगीत उसे दे देना,
जब कहोगे गा दूँगा
बस मुझे बता देना।
नेह है या दूरी है
जानना जरूरी है,
मौन रह बता देना,
हाल सब सुना देना।
बोलना नहीं कुछ भी
नैन से व चहरे से
भाव सब बात देना
हाल सब सुना देना।
एक भी छिपाना मत
कोई असत बताना मत
सत रहे रिश्ता सदा
मृषा कभी निभाना मत।

Comments

7 responses to “गीत एक लिख देना”

  1. सुंदर अभिव्यक्ति

    1. बहुत बहुत धन्यवाद, और माह के सर्वश्रेष्ठ कवि घोषित होने की बधाई प्रज्ञा जी

      1. धन्यवाद आपका

    1. सादर धन्यवाद

    1. बहुत बहुत धन्यवाद

Leave a Reply

New Report

Close