Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

तुम होते तो शायद

By Er Anand Sagar Pandey Posted on September 7, 2016November 26, 2018 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता
  • **तुम होते तो शायद और बात होती**
  • सहर तो अब भी होती है, सूरज अब भी निकलता है फलक़ पर,
  • मगर मैं सोचता हूं कि तुम होते तो शायद और बात होती,
  • दिन तो अब भी कट जाता है रोजमर्रा की चीजें जुटाने में,
  • मगर मैं सोचता हूं कि तुम होते तो शायद और बात होती ll
  • शामें अब भी आती हैं मेरी दहलीज को छूने,
  • अब भी ढलता हुआ सूरज मुझसे मिलकर जाता है,
  • जुगनू अब भी भटकतें हैं मेरे बागीचे में,
  • तारे अब भी रात भर यूं ही पहरे पे होते हैं,
  • चांद अब भी इक रास्ता ढूढता है गुज़र जाने के लिये,
  • ये मंज़र बेनज़ीर है, सब कहते हैं, मैं मानता हूं,
  • मगर मैं सोचता हूं कि तुम होते तो शायद और बात होती l
  • खिड़कियों से छन-छन कर अभी भी रोशनी आती है,
  • मेरे कमरे में रखा आईना चमक सा उठता है,
  • इक मुश्क सी अब भी बिखर जाती है फिज़ाओं में,
  • मेरा घर अब भी सजा रहता है किसी की खातिर,
  • हवायें अब भी मुझे छूती हैं तो तुम महसूस होते हो,
  • ये सब कहते हैं कि मैं ज़िंदा हूं मगर ना जाने क्यों,
  • मैं सोचता हूं कि तुम होते तो शायद और बात होती l
  • तुम्हारे खतों की तहरीर मुझे अब भी सताती है,
  • वो दीवाने जज़्बात मुझ से अब भी छुप-छुप कर मिला करते हैं,
  • गज़लें अब भी मेरी डायरी से निकलकर मेरे कमरे में टहलती रहती हैं,
  • मेरा घर अब भी किसी की यादों में डूबा रहता है,
  • मुझे अब भी मुलाक़ात के वो लम्हें बुलाते हैं,
  • वो गुज़रा हुआ कल काफ़ी लगता है मेरे जीने के लिये,
  • मगर मैं सोचता हूं कि तुम होते तो शायद और बात होती l
  • ज़िन्दगी अब भी किसी मोड़ पर बैठी है शायद,
  • उम्र रेत की मानिन्द फिसलती जा रही है,
  • सांस अब भी आती है, दिल अब भी धड़कता है,
  • अब भी जीने का वहम बाकी है कहीं मुझमें,
  • और क्या चाहिये आखिर ज़िन्दगी से मुझे,
  • यूं ही गुज़र रही है, एक दिन गुज़र ही जायेगी,
  • मगर मैं सोचता हूं कि तुम होते तो शायद और बात होती ll
  • All rights reserved.
  •               -Er Anand Sagar Pandey
Er Anand Sagar Pandey

3 Comments

  1. Sridhar says:
    September 8, 2016 at 9:37 pm

    behatreen janaab

    Log in to Reply
  2. anupriya sharma says:
    September 8, 2016 at 10:10 pm

    beautiful

    Log in to Reply
  3. राम राम नरेशपुरवाला says:
    September 9, 2019 at 9:02 am

    Good

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .