तेरी खुशी

तू मुस्कुरा दे, मैं कुर्बान हो जाऊं,
तेरी एक खुशी के लिए निलाम हो जाऊं।
बयां करना ही फकत मोहब्बत नहीं,
ख़ामोश लबो से मैं तेरे नाम हो जाऊ।
वैसे तो हमारा घर इक दूजे का दिल है,
जो तेरी तमन्ना हो सरेआम हो जाऊं।
मिट जाए हम जब मोहब्बत मिटे,
जो तुम्हें युगो तक जीना हो चल मैं बदनाम हो जाऊं।

New Report

Close