मुझे किन बातों की सजाएं दे रहे हो तुम,
टेढ़ी नजरों से तक देख नहीं देते हो।
कहीं किसी और की धमक तो नहीं है जो कि,
शांत चेहरे उलझन पाले रहते हो।
कहीं कोई और मुझ से तो बेहतर नहीं,
जिसके कारण नजरों को फेर लेते हो।
नये फूल की तरफ खिंचे रह जाते हो यूँ,
उसकी सुगन्ध के दीवाने बन जाते हो।
हम तो लगे हैं आशा एक मुस्कान दोगे,
तुम किनारे से दबे पांव निकल लेते हो।
———– डॉ0 सतीश पाण्डेय,
—- उत्तराखंड
दबे पांव निकल लेते हो
Comments
2 responses to “दबे पांव निकल लेते हो”
-

वाह बहुत ही जबरदस्त पंक्तियां
-

वाह वाह क्या बात है
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.