दर्पण में दाग

कैसी कशमकश भरी
जिंदगी है अब तो
कभी इससे कभी उससे
उलझे रहते हैं
अपने ऊपर तो
कभी ध्यान ही नहीं जाता
अपने को हम
शक्तिमान समझते हैं
हमेशा दूसरों पर ही
उंगलियां उठाते हैं हम
अपने आपको हम पाक साफ समझते हैं
कभी आईने के सामने
हम बैठे तो
चेहरे पर कितने दाग दिखते हैं
हम हंसकर वहां से चल देते हैं
और दर्पण में है दाग समझते हैं

Comments

3 responses to “दर्पण में दाग”

  1. बहुत सुंदर अभिव्यक्ति 

    1. बहुत-बहुत धन्यवाद आपका हमारी सराहना के लिए 

  2. Amita

    अति उत्तम रचना

Leave a Reply

New Report

Close