देखिए आज ज़माना भी नहीं अच्छा है

देखिए आज ज़माना भी नहीं अच्छा है
इस तरह घाव दिखाना भी नहीं अच्छा है

हम खतावार नहीं खता फिर भी मानी
दिल बिना बात दुखाना भी नहीं अच्छा है

दिल घिरा गम के समंदर में जजीरे जैसा
दर्द में और डुबाना भी नहीं अच्छा है

ख्वाब सा जिसको सजाया था कभी आँखों में
उसको नज़रों से गिराना भी नहीं अच्छा है

यूँ मयस्सर नहीं होते ये मेहरबाँ लम्हें
रूठ कर इनको गँवाना भी नहीं अच्छा है

आँखें चुप रह के भी करती हैं बहुत सी बातें
बात दिल की तो छुपाना भी नहीं अच्छा है

हमकदम होगी मसर्रत में ही देखो दुनिया
इसकी खातिर यूँ भुलाना भी नहीं अच्छा है

~ सुमन दुग्गल

Comments

14 responses to “देखिए आज ज़माना भी नहीं अच्छा है”

  1. Ajay Nawal Avatar
    Ajay Nawal

    nice ghazal suman ji

  2. Ankit Bhadouria Avatar
    Ankit Bhadouria

    simply lajwab…..:)

  3. kavita sharma Avatar
    kavita sharma

    Suman ji very beautiful poem. Congratulatipns.

  4. Mahesh kumar kuldeep Avatar
    Mahesh kumar kuldeep

    वाह्ह
    खूबसूरत ग़ज़ल !!!

  5. abha Avatar
    abha

    Wow very nice gazal

  6. ओमप्रकाश चंदेल Avatar
    ओमप्रकाश चंदेल

    वाह्ह

  7. अमित तँवर Avatar
    अमित तँवर

    बहुत गजब की गजल है बेहतरीन

  8. anurag singh Avatar
    anurag singh

    Vaah bahut khoob

  9. suman dhingraduggal Avatar
    suman dhingraduggal

    Thanks to all my friends

  10. h c jha Avatar
    h c jha

    bahut khoob….. waah

    1. suman dhingraduggal Avatar
      suman dhingraduggal

      आभार

  11. suman dhingraduggal Avatar
    suman dhingraduggal

    Thanks to all

  12. ओमप्रकाश चंदेल Avatar
    ओमप्रकाश चंदेल

    वाह्ह गज़ब

Leave a Reply

New Report

Close