देश के उत्थान की तपस्या करें

महान तपस्वियों का देश रहा है
हमारा भारत वर्ष,
आओ फिर से तपस्या करें।
कैसी तपस्या, कुछ दूसरे तरह की,
तपस्या।
अन्याय के खिलाफ आवाज
उठाने की तपस्या।
भ्रष्टाचार के समूल नाश की तपस्या।
जरुरतमंद का साथ देने की तपस्या।
गलत को गलत कह सकने की तपस्या।
नारी के सम्मान की रक्षा को
तत्पर रहने की तपस्या।
आओ ऐसी तपस्या करें,
देश के उत्थान की तपस्या करें।

Comments

6 responses to “देश के उत्थान की तपस्या करें”

  1. Praduman Amit

    Aap ka vichar ati uttam hai.

    1. Satish Pandey

      धन्यवाद जी

  2. Geeta kumari

    उत्तम रचना

    1. Satish Pandey

      सादर धन्यवाद

  3. Kumar Piyush

    जय हिन्द जय भारत

    1. Satish Pandey

      Thanks

Leave a Reply

New Report

Close