नेताओं के बेटे क्यों नहीं बनते सिपाही

नेताओं के बेटे
क्यूं नहीं बनते सिपाही ?
माना की राजनीति
उन्होंने विरासत में पाई
युवा नेता खुद को बताकर
करते रहते तानाशाही
यदि शहीद कहीं पर
हो जाए कोई सैनिक
ढाँढस बंधाने के नाम पर
अपनी-अपनी पार्टियो की
करते रहते वाहवाही
क्यूं नेताओं के बेटो ने
राजनीति ही अपनानी चाही
कभी किसी नेता के बेटे ने
ना सरहद पर गोली खाई
सवाल यही उठता है जेहन मे
नेताओं के बेटे
क्यूं नहीं बनते सिपाही
_✍️एकता

Comments

11 responses to “नेताओं के बेटे क्यों नहीं बनते सिपाही”

  1. Amita

    सवाल यही उठता जेहन में,नेताओं के बेटे क्यों नहीं बनते सिपाही,
    बहुत सुंदर यथार्थ

    1. Ekta

      सादर आभार अमिता

  2. यथार्थ चित्रण

    1. धन्यवाद

  3. सवाल यही उठता है जेहन मे
    नेताओं के बेटे
    क्यूं नहीं बनते सिपाही

    1. धन्यवाद

  4. आपने बिल्कुल सही विचार व्यक्त किए हैं कि आखिर नेताओं के बेटे सिपाही क्यों नहीं होते पर जब उन्हें चांदी का चम्मच जन्मजात मिलता है तो वह सिपाही क्यों बने यह भी तो है

  5. राकेश पाठक

    अति सुंदर यथार्थ चित्रण

    1. Ekta

      सादर आभार

  6. बहुत सुंदर रचना एकता जी

    1. Ekta

      आपका सादर अभिनंदन

Leave a Reply

New Report

Close