Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

“पिता “

By Archana Verma Posted on November 28, 2019 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

लोग कहते हैं , मैं अपने पापा जैसे दिखती हूँ,

एक बेटे सा भरोसा था उनको मुझपर

मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूँ।

मैं रूठ जाती थी उनसे, जब वो मेरे गिरने पर उठाने नहीं आते थे

पर आज समझती हूँ , वो ऐसा क्यों करते थे

आज मैं अपने पैरों पे हूँ , उसी वजय से

दे कर सहारा वो मुझे हमेशा के लिए कमज़ोर कर सकते थे।

जीवन की कठनाइयों में गर मुझको सहारों की आदत हो जाती

तो मैं गिर कर कभी खुद संभल नहीं पाती

मेरे आत्मविश्वास को सबल किया उन्होंने

तब ही आज मैं खुद अपने निर्णय ले पाती हूँ

और बिन सहारे चल पाती हूँ

मैं उनसे कुछ भी कह सकती थी

वो एक दोस्त सा मुझको समझते थे

हम भाई बहन से लड़ते भी थे

वो उस पल मेरे संग बच्चा हो जाते थे

होती थी परेशान जब कभी

तो वो एक गुरु की तरह सही दिशा दिखाते थे

ऐसा था रिश्ता था हमारा

इस जहान में सबसे अलग सबसे प्यारा

काश एक रिसेट बटन होता ज़िन्दगी में

और मैं उनको वापस ले आती

उस जहान से जहाँ से लोग जा कर वापस नहीं आते

एक बेटी के जीवन में

पैरों तले ज़मीन और सर पर छत सा होता है “पिता ”

भले और रिश्ते भी हैं मेरे दायरे में

पर एक बेटी की पहचान होता है “पिता ”

वो मुझको अगर आज भी देखते होंगे

तो मुझपे गुमान तो करते होंगे

की कैसे उनके सिखाये सूत्रों को अपनाकर

मैं अकेले बढ़ती जा रही हूँ

गिरती पड़ती और संभलती

अपनी मंज़िल तक का सफर खुद बुनती जा रही हूँ

आज न पैरों तले ज़मीन रही

और न सर पर पितारूपी छत

फिर भी आज भी उनकी ऊँगली थामे बढ़ती जा रही हूँ।

लोग कहते हैं , मैं अपने पापा जैसे दिखती हूँ,

एक बेटे सा भरोसा था उनको मुझपर

मैं खुद को भाग्यशाली समझती हूँ।

अर्चना की रचना “सिर्फ लफ्ज़ नहीं एहसास”

Archana
Archana Verma

6 Comments

  1. देवेश साखरे 'देव' says:
    November 28, 2019 at 7:42 pm

    सुन्दर रचना

    Log in to Reply
  2. Pt, vinay shastri 'vinaychand' Pt, vinay shastri 'vinaychand' says:
    November 28, 2019 at 9:11 pm

    अतिउत्तम

    Log in to Reply
  3. Abhishek Abhishek kumar says:
    November 28, 2019 at 9:59 pm

    Nice

    Log in to Reply
  4. NIMISHA SINGHAL says:
    November 29, 2019 at 7:53 am

    Wah

    Log in to Reply
  5. nitu nitu kandera says:
    December 2, 2019 at 7:48 am

    वह

    Log in to Reply
  6. Pragya Pragya says:
    February 29, 2020 at 11:03 pm

    Nice

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .