प्यारी भाभी का जन्म दिन

मां के आंगन को, पकवानों की खुशबू से महकाती है।
कभी बहन बनकर, कभी दोस्त बनकर, रास्ता दिखाती हैं।

ख़ामोश मुस्कुराहट से ही, सब-कुछ कहजाति है।
पर कभी – कभी तो, बड़ी-बड़ी आंखों से हमें डराती है।

माना कि भैया ने ढूंढा है, पर हमने तुमको पाया है,
हर आशाओं को तुमने, अहसासो से सजाया है।

कितना कुछ कहना चाहुं, पर शब्द नहीं हैं कहने को।
अब छोड़ो चलो, बातों को बातों के लिए रहने दो।

शुभ हो जन्मदिवस, और वर्ष हो खुशियों से सरोबार।
ढेरों शुभकामनाओं के साथ, स्वीकारो हमारा ‘प्रेम’ रुपी उपहार।

Comments

6 responses to “प्यारी भाभी का जन्म दिन”

  1. Tarun Bhatnagar Avatar
    Tarun Bhatnagar

    Thanks Sir.

  2. वर्तनी अशुद्ध है परंतु भाव अच्छे हैं

  3. महेश गुप्ता जौनपुरी Avatar

    वर्तनी सुधारने.का कोशिश. करें प्रयास अच्छा है

  4. Satish Pandey

    Good

  5. भाभी कैसी होती है भाव बहुत सुंदर हैं आपके

Leave a Reply

New Report

Close