बालदिवस:- नेहरू जी का जन्मदिवस

टिमटिम करता देखो दीपक
बच्चों इसे सजा दो
अपने घर के हर कोने को रोशन
आज बना दो
बाल दिवस है प्यारे बच्चों
आज तुम्हारा दिन है
खूब जलाओ दीपक, फुलझड़ी
क्योंकि दीवाली का दिन है
खाओ मिठाई
धूम मचाओ
थोड़ा काम में हाथ बटाओ
बाल दिवस है और दिवाली
मिलकर खुशी मनाओ
नेहरू चाचा जी का बच्चों
आज जन्म दिवस है
उनको बच्चे बहुत थे प्यारे
तभी तो आज ही बाल दिवस है
प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू* जी का
हैप्पी बर्थ डे’ तुम मनाओ
आज है बच्चों बाल दिवस
तुम सारे खुशी मनाओ…

काव्यगत सौंदर्य:-
इस कविता में मैंने दीपावली, बाल दिवस तथा
पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्म दिवस इन तीनों कड़ियों का समावेश करने की कोशिश की है उम्मीद है आपको पसंद आयेगी|

विशेष:-
हमारे प्रिय प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का जन्म १४ नवम्बर सन् १८८९ को इलाहाबाद में हुआ था |जिसे पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे बच्चों से बेहद प्यार करते थे। बच्चे प्यार से उन्हें चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे। वे जानते थे की जिस देश के बच्चे स्वस्थ, शिक्षित और चरित्रवान होंगे, जिस देश में उनका शोषण नहीं किया जाएगा , वह देश ही उन्नति कर सकता है।

Comments

10 responses to “बालदिवस:- नेहरू जी का जन्मदिवस”

  1. Geeta kumari

    बाल दिवस और दीपावली के शुभ अवसर पर बहुत सुंदर कविता

    1. आज नेहरू जी का जन्मदिन. भी है जो विशेष है

  2. बहुत ही सुंदर समसामयिक रचना। लाजवाब

  3. बहुत खूबसूरत

Leave a Reply

New Report

Close