जगमग करती आई दीवाली,
बच्चों के मन भाई दीवाली
बच्चे सब खुशियों से चहके,
पकवानों से घर भी महके
बाल-दिवस संग दीवाली है,
बच्चों के मुख पर लाली है
चौदह नवंबर, बाल-दिवस है,
नेहरू जी का जन्म-दिवस है
बच्चों का मन कितना ख़ुश है
नेहरू जी को प्यार से ” चाचा” कहकर,
बच्चों ने उनका सम्मान किया
बच्चे देश का मुस्तकबिल हैं
उन्हें प्यार से पाला जाए,
ये नेहरू जी ने संदेश दिया..
दीप जलाओ, दीप जलाओ
बच्चों, खील बताशे खाओ
लड्डू, पेडे रसमलाई
मां ने देखो खीर बनाई
बच्चों से ही रौनक घर की,
बच्चों से खुशहाली छाई।
*****✍️गीता
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.