मन में हिम्मत रख सदा, हिम्मत है हथियार,
हिम्मत वाला आदमी, हो जाता है पार।
हो जाता है पार, सफलता पा जाता है,
साहस से वह कठिन, विजय पाता जाता है।
कहे ‘कलम’ हमेशा, हौसला मन में रख ले,
हिम्मत रख बुलन्द, स्वाद जीत का चख ले।
मन में हिम्मत रख सदा (कुंडलिया छंद)
Comments
3 responses to “मन में हिम्मत रख सदा (कुंडलिया छंद)”
-
वाह हिम्मत बढ़ाती हुई बहुत सुन्दर पंक्तियां।
-

प्रेरणादायक और उत्साहित करती पंक्तियां
-
सुंदर
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.