मां तेरा तो बच्चा हूँ

घुटनों के बल सरक सरक
कब पैरों से चलना सीखा
तेरे आँचल की ओट में
न जाने कब बड़ा हुआ
तेरे हाथों की नरमाई
जीने का मतलब सीखा
पर
मैं जहाँ भी जाता हूँ
तेरी परछाई बन जाता हूँ
वही सीधा सादा भोला भाला
नन्हा सा बच्चा हूँ
कितना भी बन जाऊ बड़ा
माँ तेरा तो बच्चा हूँ .

Comments

11 responses to “मां तेरा तो बच्चा हूँ”

  1. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    मार्मिक भाव

    1. धन्यवाद जी

  2. nitu kandera

    वाह

Leave a Reply

New Report

Close