माता-पिता दाता इस जिंदगी के
माता- पिता देवता जिन्दगी के।
भाई है सचमुच भुजाओं की ताकत,
वरदान बहनें इस जिन्दगी के।
पत्नी में सारी सरसता बसी है,
उसी में समाये पल जिंदगी के ।
बच्चों से गूंजे घर और आंगन
ये ही तो हैं रौनक इस जिंदगी के।
चाचा जी, ताऊ, बुआ भतीजे
सभी हैं सितारे इस जिंदगी के।
माता-पिता दाता इस जिंदगी के
Comments
5 responses to “माता-पिता दाता इस जिंदगी के”
-

रिश्तों पर बहुत ही खूबसूरत कविता
-
वाह सर जी, रिश्तों पर बहुत ही सुन्दर रचना और सुंदर प्रस्तुति
-
बहुत खूब वाह वाह
-
100% सत्य कहा आपने
-
अतिसुंदर
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.