जब कागज का नाव बनाया
मैं तो बिल्कुल बच्चा था।
तन का थोड़ा कच्चा था
पर दिल का बड़ा ही सच्चा था।।
जब कागज का नाव बनाया ….
पतंग बनाया कागज का
और एक जहाज भी कागज का।
कार बनाया ट्रक बनाया
ट्रैक्टर ट्राली भी था कागज का।।
बिन ईंधन के चलते थे सब
सोचो कितना सब अच्छा था!
जब कागज का नाव बनाया….
*****बाकलम****
बालकवि पुनीतकुमार ‘ऋषि ‘
बस्सी पठाना ( पंजाब)
मैं तो बिल्कुल बच्चा था ***********************
Comments
8 responses to “मैं तो बिल्कुल बच्चा था ***********************”
-

Very nice sir
-
धन्यवाद
-
-
बहुत सुंदर बाल कविता है
-
धन्यवाद बहिन
-
-

बचपन की सुंदर कविता
पूरा बचपन ही आँखों के सामने घूमने लगा-
धन्यवाद
-
-
बहुत सुन्दर
-
Very nyc
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.