रूक तो ज़रा

अनिश्चितता के सवालों में है मानव पङा
कैसी होगी जिन्दगी,
सुलसा भांति मुँह बाए खङा ।
कल की जिन्दगी का नहीं जन को पता
खता क्या हुई हम से,मेरे रब जरा तुम तो बता
जीवन को लीलने से पहले रूक तो ज़रा ।
कल की लालसाओ की तृष्णा की खातिर
अतृप्त इच्छाओं की पूर्ति में बन बैठा शातिर
संवेदनाओं के मिटने से पहले,रूक तो ज़रा ।
अपने बेगानो की पहचान की बेला है आई
अपनों से अपनों के बीच की कैसी है खाई
संक्रमण से भागने से पहले,रूक तो ज़रा ।
दुख की घङी में किसी की मदद को हाथ जो बढे
हमदर्द है दर्द के दरिया में डूबने वाले का संबल जो बने
कर्म अपना भूलने से पहले,रूक तो ज़रा ।
सुमन आर्या

Comments

8 responses to “रूक तो ज़रा”

  1. Shyam Kunvar Bharti

    बेहद गंभीर रचना

  2. Suman Kumari

    धन्यवाद

  3. Suman Kumari

    धन्यवाद
    ‘सुरसा ‘ की जगह सुलसा
    छप गया ।
    त्रुटि के लिए क्षमा प्रार्थी ।

    1. Suman Kumari

      धन्यवाद

  4. बहुत सुंदर रचना👏👏

  5. Abhishek kumar

    गंभीर विषय को सहायता से चित्रित किया है

Leave a Reply

New Report

Close