Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

लॉक डाउन २.०

By abhinav kumar Posted on April 18, 2020April 22, 2020 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

लॉक डाउन २.०

चौदह अप्रैल दो हज़ार बीस,

माननीय प्रधान मंत्री जी की स्पीच ।

देश के नाम संबोधन,

पहुंचा हर जन तक ।

कई बड़ी और अहम बातें,

क्या क्या कहा, हम हैं बताते !

उनकी बातों को संजोया,

माला में है पिरोया ।

ज़रा कीजिए ध्यान,

रचना व्याख्यान ।

कविता रही आपको ललकार,

आपके धैर्य का इम्तिहान ।

लंबी है पर है रोचक,

संबोधक संकटमोचक ।

उनकी कहानी,

इस नाचीज़ की ज़ुबानी ।

“नमस्ते, मेरे प्यारे देशवासियों,

कस्बों, शहरों और वादियों ।

कोरोना के ख़िलाफ़,

एकजुट मैं और आप ।

हमारा युद्ध,

इस महामारी के विरुद्ध ।

हो इसका नाश,

भरसक प्रयास ।

हम हुए मजबूत,

सब हैं जागरुक ।

कदम से कदम,

अब मिला रहे हम ।

आप सब की तपस्या,

काफ़ी हद तक सफ़लता ।

आपका ही त्याग,

नुक़सान रहे टाल ।

सहे आपने कष्ट,

बने देशभक्त ।

आई कितनी दिक्कतें,

फ़िर भी आप डटे रहे ।

देश की खातिर,

आप बन गए सैनिक ।

निभाए कर्तव्य,

हिन्द सर्वप्रिय ।

आप सबको नमन,

आभार हर जन ।

सच्ची श्रद्धांजलि,

बाबा साहब को अंजलि ।

उनका जन्मोत्सव,

गरिमा और गर्व ।

हमारा संविधान,

आन, बान और शान ।

‘वी द पीपल ऑफ इंडिया’,

नृत्य, भांगडा व डांडिया ।

संस्कृतियों का मिलन,

अधिकार दायित्व का संतुलन ।

शक्ति स्वाभिमान,

हमारा संविधान ।

सामूहिक ताकत,

अम्बेडकर जी की बदौलत ।

यह संकल्प,

संयम से सब ।

चुनौती स्वीकार,

परिश्रम आधार ।

दे निरंतर प्रेरणा,

आगे बस चलना ।

त्योहारों का मौसम,

सादगी का संगम ।

उत्सवों से भरा,

भारत हरा भरा ।

बंधन बावजूद,

अनुशासन वजूद ।

नियमों का पालन,

प्रशंसनीय उदाहरण ।

घर में रहकर,

दिल में कर गए घर ।

हर परिवार की फ़िक्र,

मंगलकामना का ज़िक्र ।

स्थिति को भांप,

भारत पहले गया था जाग ।

उठाए अहम कदम,

अर्थव्यवस्था चाहे गई थम ।

पहले जान,

फिर जहान ।

विश्व का हश्र,

जानकार हर कोई शख़्स ।

अन्य देशों से बेअसर,

हिंदी ने पहले कसी कमर ।

संक्रमण की घुटे सांस,

रोकथाम के अथक प्रयास ।

आप इसके सहभागी,

सहायक और साक्षी ।

थी पहले से तैयारी,

स्क्रीनिंग अतिशीघ्र की थी जारी ।

विदेश से आने वाले,

आइसोलनेशन अनिवार्य ।

ठोस निर्णय लिए तेज़ तर्रार,

समस्या बढ़ने का ना किया इंतजार ।

दूसरे देशों से उचित नहीं तुलना,

यह ऐसा संकट दूर रहकर पिघलना ।

फिर भी कुछ सच्चाइयां स्वीकार,

नहीं सकते हम उन्हें नकार ।

दुनिया के सामर्थ्यवान देश,

हाथ जोड़ सुनें हिन्द संदेश ।

संभली स्थिति में है अभी भारत,

नींव है पक्की, मज़बूत इमारत ।

होस्लिटिक व इंटीग्रेटेड अप्रोच,

हिन्द की शुरू से यही रही सोच ।

ये पद्धति गर ना अपनाई होती,

हमारी हालत फ़िर दयनीय होती ।

कल्पना ना कर सकते उसे,

रोंगटे सोचकर हो जाते खड़े ।

बीते दिनों का यही अनुभव,

चल रहे जिसपर, सही चुना पथ ।

सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन,

मिला बड़ा लाभ, इसमें नहीं डाउट ।

आर्थिक दृष्टि से ज़रूर ये महंगा,

जीवन मूल्य से पर नहीं मुकाबला ।

माना बड़ी कीमत चुका रहा हिन्द,

ज़िन्दगी से बढ़कर पर नहीं कोई चीज़ ।

सीमित संसाधन संग चले जिस मार्ग,

बने विश्व गुरु, हम बनें हैं पार्थ ।

राज्य सरकारें व स्थानीय निकाय,

ज़िम्मेदारी से कर रहे कार्य ।

बख़ूबी निभा रहे ये उत्तरदायित्व,

आपसी तालमेल ज़ोरदार घनत्व ।

हालात को है सबने संभाला,

बने सतर्क, दूरी ही सहारा ।

जिस स्तर पर रहा विषाणु फ़ैल,

सावधानी ही बस सकती झेल ।

बीच राह में ना हो युद्ध विराम,

चिंतन विवेक से लेना काम ।

सबका यही आया सुझाव,

ना लगाओ दांव पे अभी जान ।

थोड़ा और संघर्ष, तप व संयम,

थोड़ा और ठहराव, वश में हो मन ।

ध्यान रखते हुए परामर्श,

लॉकडाउन बढ़ेगा ३ मई तक ।

ख़तरा अभी नहीं टला,

इसलिए अवधि बढ़ाने का फैसला ।

ग़रीब पे होगा पूरा ध्यान,

ना रहेगा भूखा, मिले भरपेट अन्न ।

राज्य सरकारों से हुई निरंतर चर्चा,

लॉकडाउन २.० के वास्ते सुदृढ योजना ।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई,

आगे बढ़ेंगे, होंगे विजयी ।

लोगों की होंगी दिक्कतें कम,

विचार विमर्श की कर रहे हम ।

कम जानमाल का हो नुक़सान,

जी जान से हो रहे प्रयास ।

नए हॉट स्पॉट ना बनें,

चौकन्ना रहना होगा हमें ।

अनुशासन का करना होगा पालन,

और सख़्ती, कुछ और नियंत्रण ।

सबसे मेरी यही है प्रार्थना,

किसी कीमत पर नहीं ये फैलना ।

इसकी रोकथाम प्रथम काम,

करना है इसका काम तमाम ।

स्थानीय स्तर पर एक भी मरीज बड़े,

हमारे लिए ये फ़िर चिंता का विषय।

पहले से बहुत ज्यादा सतर्कता,

रहने ना देंगे इसकी सत्ता ।

हॉटस्पॉट में बदलने वाले ज़िले,

कड़ी नजर व कठोर फ़ैसले ।

नए हॉटस्पॉट से पैदा नए संकट,

हमारी तपस्या को चुनौती बिन डर ।

और कठोर अगला सप्ताह,

कांटों वाली क्योंकि राह ।

20 अप्रैल तक हर कस्बा ज़िला,

हर थाना बारीकी से जाए परखा देखा ।

वहां लॉकडाउन का कितना पालन,

कितना बचाव, होगा मूल्याकंन ।

जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल,

20 अप्रैल से जाए वहां रियायत मिल ।

जरूरी गतिविधियों की वहां मिलेगी छूट,

अनुमति सशर्त ना जाएं वो भूल ।

बाहर निकलने के लिए नियम बहुत सख़्त,

निभाओ दायित्व, बन जाओ देशभक्त ।

लॉकडाउन के गर टूटते नियम,

सारी अनुमित वापस, ना कुछ कायम ।

लापरवाही ना ख़ुद करे,

दूजा करे तो उसे वहीं धरें ।

इस बारे में सरकार साफ़ या रिफाइन,

जल्द आएगी वृस्तृत गाइडलाइन ।

20 अप्रैल से चिन्हित क्षेत्र में सीमित छूट,

ये प्रावधान वास्ते गरीबों की रोजी व भूख ।

उनकी आजीविका को रखते हुए ध्यान,

संवेदनशील फ़ैसला बिन कोई व्यवधान ।

वे रोज कमाते हैं, रोज़ हैं खाते,

हिन्द विकास में अहम भूमिका निभाते ।

मेरा यही सर्वोच्च केंद्र बिंदु,

उनकी मुश्किलें कुछ कम करूं ।

पीएम गरीब कल्याण योजना,

मदद का हर संभव प्रयास किया ।

नई गाइडलाइन बनाते समय,

उनके हित पूरे ध्यान रखे।

रबी फसल कटाई का ये वक़्त,

प्रयास कि किसानों को हो कम दिक्कत ।

राशन से दवा तक पर्याप्त भंडार,

विश्वास करें, हैं काबू में हालात ।

सप्लाई चेन की जो बाधाएं,

दूर शीघ्र, ये हैं आशाएं ।

हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर के मोर्चे पर,

हम तेजी से हो रहे हैं अग्रसर ।

देश में हैं अब,

220 से ज्यादा लैब ।

भरपूर मात्रा में हैं अस्पताल,

समग्र बिस्तर, वैद्य व कुशल इलाज ।

इन सुविधाओं को देके प्राथमिकता,

और तेजी से बढ़ाया जा रहा ।

आज भारत के पास भले सीमित संसाधन,

मेरा वैज्ञानिकों से आग्रह व नमन ।

विश्व कल्याण के लिए आगे आएं,

वैक्सीन बनाने का बीड़ा उठाएं।

सात बातों में मांग रहा हूं साथ,

रखें धैर्य, काबू में जज़्बात ।

करें नियमों का पालन,

तभी बचेगा जीवन ।

रहेंगे कोरोना को हम हराकर,

दम लेंगे उसको तो भगाकर ।

गौर करें मेरी पहली बात,

रखें बुजुर्गों का विशेष ध्यान ।

दूसरी बात पे रहें कायम,

सोशल डिस्टेंसिंग का हरदम पालन ।

घर में बने फेस कवर या मास्क,

उपयोग अनिवार्य, ना मुश्किल टास्क ।

तीसरी बात ये कि बड़ाएं इम्यूनिटी,

आय़ुष मंत्रालय निर्देशों की हो स्वीकृति ।

काढ़ा आदि का करें सेवन,

निरंतर पिएं कोसा जल ।

चौथी बात करें ऐप डाउनलोड,

आरोग्य सेतू पे हो अब ज़ोर ।

ख़ुद करें इंस्टॉल, औरों को भी कराएं,

ये ऐप संक्रमण की जानकारी बताए ।

संक्रमण फ़ैलाव में बने ये बाधा,

संक्रमण आसपास तो करे ये आगाह ।

पांचवीं बात से करें कर्म नेक,

ग़रीब परिवार की करें देखरेख ।

जितना हो सके करें उनकी मदद,

उनको खिलाएं भरपेट भोजन ।

छठी बात है उद्योग व्यवसाय,

देते रहें कर्मचारियों को आय ।

नौकरी से उन्हें ना निकालें,

संवेदना रखें, पुण्य कमालें ।

सातवीं बात चाहे आखिरी बात,

इसमें छुपे सारे जज़्बात ।

कोरोना योद्धाओं का करें सम्मान,

डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी महान ।

पुलिसकर्मी भी अहम सिपाही,

उनके बिन अधूरी ये लड़ाई ।

ये सब हैं इस देश के रक्षक,

इनको बिठाएं सिर आंख पर ।

करें इनका आदर सत्कार,

इनसे ही खुलें, बंद जो द्वार ।

इन बातों में मांगूं निष्ठूर साथ,

विजय पाने का केवल यही है मार्ग ।

जहां है वहीं रहें,

सुरश्रित रहें, संयमित रहें ।

राष्ट्र को बनाएंगे जीवंत,

जागरूक और ज्वलंत ।

इसी के साथ देता हूं विराम,

अपनी वाणी को देता हूं ठहराव ।

आपके परिवार की मंगलकामना,

उत्तम स्वास्थ्य की मनोकामना ।”

स्वरचित – अभिनव ✍🏻

संपादक की पसंद
abhinav
abhinav kumar

4 Comments

  1. Pt, vinay shastri 'vinaychand' Pt, vinay shastri 'vinaychand' says:
    April 18, 2020 at 9:51 am

    Nice

    Log in to Reply
  2. Pragya Pragya says:
    April 18, 2020 at 2:14 pm

    Good

    Log in to Reply
  3. Dhruv Dhruv kumar says:
    April 26, 2020 at 6:32 am

    Nyc

    Log in to Reply
  4. Abhishek Abhishek kumar says:
    May 10, 2020 at 10:35 pm

    Good

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .