दूर चले गये राही
आ अब लौट आ,
कब तक रहेगा
रूठा-रूठा
तेरे बिना मैं भी तो
रहता हूँ टूटा-टूटा।
अपने दो बोल सुना जा
अब तो आ जा।
जिद न कर,
लौट आ घर।
तेरे बिना ये फिजायें
सूनी ही नहीं शून्य हैं,
जीते जी, जी रहा है मर
जिद न कर
लौट आ घर।
जीवंत कर दे महफ़िल को
अहसास दिला दे मुझ बुझदिल को,
कि प्रेम के अभाव में
नीरस है जीवन सफर
जिद न कर
लौट आ घर।
लौट आ घर
Comments
10 responses to “लौट आ घर”
-

बहुत खूब
-
धन्यवाद
-
-
बहुत अच्छा हैं
-
धन्यवाद जी
-
-

सुंदर
-
सादर धन्यवाद
-
-
बहुत ख़ूब
-
सादर धन्यवाद
-
-
वाह
-
सादर धन्यवाद
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.