आज विजय दिवस है
1971 में भारत-पाक युद्ध में,
भारत को मिली जीत का उत्सव है
आज विजय दिवस है
राष्ट्रीय समर-स्मारक पर,
अखंड ज्योति जलती है दिल्ली में,
उसी ज्योति से अग्नि लेकर,
प्रज्वलित करी चार मशाल
उन्हें लेकर जाया जाएगा
परमवीर और महावीर चक्र पाने वालों के गांव
इस तरह किया जाएगा योद्धाओं का सम्मान
16 दिसंबर का दिवस है,
सुनो आज विजय दिवस है
1971 के युद्ध-स्थलों की मिट्टी को,
राष्ट्रीय समर-स्मारक पर अर्पित करने को
दिल्ली लाया जाएगा
इस तरह देश के वीर शहीदों का,
सम्मान बढ़ाया जाएगा
भारत के प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री
जल थल और वायु सेना के प्रमुख
आए नमन करने शहीदों को,
राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के सम्मुख
वतन के उन शहीदों को,
हाथ जोड़कर मेरा भी नमन
16 दिसंबर का दिवस है,
सुनो, आज विजय दिवस है
______✍️गीता
*विजय दिवस*
Comments
6 responses to “*विजय दिवस*”
-

विजय दिवस की बहुत बहुत बधाई आपको
-

सुंदर व सटीक अभिव्यक्ति
-
विजय दिवस की बधाई प्रज्ञा जी
बहुत बहुत धन्यवाद-

आपको भी धन्यवाद
-
-
-
बहुत सुंदर
-
बहुत बहुत धन्यवाद भाई जी
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.