विदाई

विदाई का ग़म किसी से छुपाया नहीं जाता,
दिल की आह को दिखाया नहीं जाता |

लाख करे कोशिश कोई ग़म छुपाने की,
चेहरे को नहीं जरुरत इसे दिखाने की |

विदाई एक अलगाव होती है,
प्यार रिश्तों का विखराव होती है |

कोई कहने को कुछ और कह दे मुस्कुराकर,
पर दिल में एक टीस सी रोज होती है |

न चाहते हुए भी चेहरे को हँसाने की कोशिश होती है,
पर दिल खामोश सा, चेहरे पर हल्की मुस्कान होती है |

Comments

4 responses to “विदाई”

  1. सुन्दर अभिव्यक्ति

  2. सुन्दर अभिव्यक्ति

  3. सुंदर अभिव्यक्ति

Leave a Reply

New Report

Close