वो कॉलेज के दिन

वो वक़्त जब कॉलेज में थे,
तुम मिलने आया करते थे।
कहते थे बस दोस्त रहेंगे,
कॉफी साथ पिया करते थे।

कहते थे तुम प्यार मत करना
बातें रातभर किया करते थे।
दोस्तों को अक्सर छोड अकेले
दूर निकल जाया करते थे।

क्या था ये रिश्ता हमारा
ना नाम बताया करते थे,
हॉस्टल से निकल फिर भी
हम शाम बिताया करते थे।

वक़्त बीता, तो हम पर तुम
अपना हक जताया करते थे,
वो वक़्त जब कॉलेज में थे
तुम मिलने आया करते थे।
अनुज कौशिक

Comments

4 responses to “वो कॉलेज के दिन”

  1. Satish Pandey

    बहुत सुन्दर

  2. Geeta kumari

    सुंदर रचना

  3. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    अच्छी रचना

Leave a Reply

New Report

Close