अपना तो एक धर्म है, पर सबका सम्मान
करने में सुख निहित है, ईश्वर एक समान
ईश्वर एक समान, छोटा बड़ा न कहिए
संविधान निरपेक्ष, सदा मर्यादा रहिए
कह पाठक कविराय, रहा बापू का सपना
अनेकता में एक भाव दे भारत अपना
सब धर्म समान
Comments
2 responses to “सब धर्म समान”
-

अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाते बहुत ही सुंदर रचना
-
अतिसुंदर
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.