समय कठिन आये जब
तब भी खोजो अवसर,
हार मानो नहीं तुम
करो संघर्ष डटकर।
लहू को धमनियों में
बहा दो खूब मथकर,
जब तलक पा न जाओ
कहीं बैठो न थककर।
परीक्षा ले रहा है आपकी
आज ईश्वर,
हीन है भाग्य कह मन
बैठ जाता है अक्सर ।
मगर मत हीन बनना
जरा उत्साह रखना,
रखे उत्साह जो मन
वही पाता है अक्सर।
समय कठिन आये जब
Comments
6 responses to “समय कठिन आये जब”
-

Very nice poem
-
Thanks
-
-
संघर्ष का महत्व बताती हुई अति उत्तम रचना, लाजवाब लेखन
-
बहुत बहुत धन्यवाद
-
-

सुंदर रचना
-
बहुत धन्यवाद
-
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.