आओ इस कल्पना की दुनिया में खो जाये
हम सब एक हो जाये
ये जात पात सब मिट जाये
आओ सब अपने दुःख सुख में एक हो जाये
आओ इस कल्पना की दुनिया में खो जाये
हमारे सपनो में भी पंख लग जाये
खुद खुश रहे और दुनिया में ख़ुशी फैलाये
हम ज़िन्दगी में खूब उचे उड़े
पर धरती को ना भूल जाये
इस दुनिया के समुन्दर में तेर हम सफलता के मोती ले आये
कभी डॉक्टर बन जाये तो कभी सैनिक बन जाये
अपने देश के लिए कुछ कर जाये
हम सब एक हो जाये
आओ इस कल्पना की दुनिया में खो जाये
हिमांशु के कलम की जुबानी
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.