हिन्दुस्तान हमारा (स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिता)

अपना देश कितना सुंदर कितना प्यारा।
हर देश से प्यारा देश हिन्दुस्तान हमारा।।
हिन्दी है हम हिन्दी ही मेरा परम धरम।
इसलिए तो गर्व करे आज भी हिन्दुस्तान हमारा।।
पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण वालों से कोई भेद नहीं।
सभी को एक नजर से देखे हिन्दुस्तान हमारा ।।
जिसको हिंद से प्रेम नहीं वह अभागा कपूत नादान है।
उसे रास्ते पर लाओ यही संदेश देता है हिन्दुस्तान हमारा।।
वैसे भी नादान को सही रास्ते पर लाना हम जानते है।
तभी तो आज भी सपूतों पे गर्व करता है हिन्दुस्तान हमारा
हिमालय से गंगा जिस देश में शान से बह रही हो।
क्यों न गर्व करेगा हम सब का देश हिन्दुस्तान हमारा।।
कहे “अमित” अधर्म के रास्ते पर तुम न जाना ए अर्जुन।
अपनी शान को खोने न देना यही कहे हिन्दुस्तान हमारा।।

Comments

7 responses to “हिन्दुस्तान हमारा (स्वतंत्रता दिवस प्रतियोगिता)”

  1. This comment is currently unavailable

    1. Praduman Amit

      Thanks

  2. Geeta kumari

    सुंदर रचना

  3. अतिसुन्दर

  4. बहुत खूबसूरत है अपना देश और इसकी खूबसूरती बरकरार रखना हर भारतीय नागरिक का कर्तव्य भी है

Leave a Reply

New Report

Close