हे रावण

हर दौर में अधर्म का प्रारम्भ एक नव-चरण होता रहा l
हर एक युग में “हे रावण” तेरा नव-अवतरण होता रहा l
हर बार अग्नि परीक्षाओं से गुजरी सीता सती सी नरियाँ ,
किसी न किसी रूप में औरत का यूँ अपहरण होता रहा l आखों पर पट्टी बांधकर इन्साफ तो तख़्त पर बैठा रहा ,
भरी सभा में किसी पंचाली का यूँ चीर-हरण होता रहा l
हर दौर में भरोसा तोड़कर पीठ में हैं खँजर उतारे गए ,
हर घर में कोई तो घर का भेदी वभीषण होता रहा l
पाप कितना बलवान हो पर यह बात बिल्कुल सत्य है ,
हर एक युग में राम से ही पराजित यह रावण होता रहा l

Comments

3 responses to “हे रावण”

  1. Pt, vinay shastri ‘vinaychand’

    बहुत खूब

    1. Raj Bhatia

      Sir is it now possible to edit my this post? If yes, how?

  2. Raj Bhatia

    जी शुक्रिया आपका

Leave a Reply

New Report

Close