ग़ज़ल

ये माना कि ; मैं तेरा ख्बाब नहीं हूँ ।
मगर फिर भी ; इतना ख़राब नहीं हूँ ।।

नशे–सा मैं; चढ़ता–उतरता नहीं ।
सुराही सब्र की हूँ ; शराब नहीं हूँ ।।

मुझे पता है कि ; तू ! भुला न पायेगी ।
सुलगता सवाल हूँ—- जवाब नहीं हूँ ।।

रुबरू रुह होगी मेरी; तुझसे तो ये पढ़ना।
नंगा सच हूँ ——सस्ती किताब नहीं हूँ ।।

मैं खुशबू हूँ–हिना हूँ; याद–ए-सफीना हूँ ।
नहीं हूँ तो रिश्तों का अजाब नहीं हूँ ।।

उम्र “अनुपम” तमाम ख़र्च यूँ ही होनी थी ।
रंज़ औ—ग़म का मगर हिसाब नहीं हूँ ।।

Comments

10 responses to “ग़ज़ल”

  1. Panna Avatar
    Panna

    bahut khoob sir ji

    1. Anupam Tripathi Avatar
      Anupam Tripathi

      बहुत बहुत आभार मित्र

  2. Rohan Sharma Avatar
    Rohan Sharma

    nice

    1. Anupam Tripathi Avatar
      Anupam Tripathi

      thanks rohanji

  3. Anjali Gupta Avatar
    Anjali Gupta

    beautiful ghazal 🙂

    1. Anupam Tripathi Avatar
      Anupam Tripathi

      आभार अंजलि जी

  4. anupriya Avatar
    anupriya

    सुलगता सवाल हूँ—- जवाब नहीं हूँ ।।… behad khoobsurat line 🙂

    1. Anupam Tripathi Avatar
      Anupam Tripathi

      आभार अनुप्रिया जी, आपने गज़ल को मर्म से उठाया है ।

  5. Satish Pandey

    बहुत ही सुन्दर

Leave a Reply

New Report

Close