कलम की ताकत

कलम की ताकत का एहसास करता है शिक्षक,
कमजोर बच्चों में भी उत्साह जगाता है शिक्षक,

जो भटक जाये कोई तो राह दिखाता है शिक्षक,
छुटपन से ही संस्कारों का पाठ पढ़ाता है शिक्षक,

रोशनी से जगमगाती इस अँधेरी दुनिया में सुनो,
ज्ञान की श्री ज्योति का प्रकाश फैलाता है शिक्षक,

कभी माँ कभी गुरु रूप में साथ रहता है सबके,
सहज सरल स्वरूप में रहना सिखाता है शिक्षक।।

राही अंजाना

Comments

12 responses to “कलम की ताकत”

  1. Bruce Willis Avatar
    Bruce Willis

    Good work. We lack both good teachers and students.

  2. वह दादा क्या बात है

  3. Prafull Pandya Avatar

    बहुत सुंदर लिखा है

  4. Apurva Kawrat

    बेहद गमगीन और उम्दा रचना है ये।

  5. राम नरेशपुरवाला

    Wah

Leave a Reply

New Report

Close