Hindi divas
राष्ट्रभाषा हिंदी
—————–
है शान मेरी, पहचान मेरी ,
देवो के स्वर सी,
ज्ञानमयी।
हम जन्मे है इस भूमि पर ,
जहां देवनागरी बोली है।
कई भाषाओं की हमजोली है।
जग में देती है मान हमें ,
हिंदी भाषी सम्मान हमें ।
कहला देती इस दुनिया में,
भारत माता के लाल हमें।
अपनी भाषा पर गर्व हमें,
बसता जिसमें संगीत मधुर ,
साजो की बजती धुन सी है ।
घुंघरू की छनक सी मोहक है,
माथे पर शोभित बिंदी है।
हां !भाषा हमारी हिंदी है ।
राष्ट्रभाषा हमारी हिंदी है।
निमिषा सिंघल
Nice
😍😍
सुंदर रचना
धन्यवाद
धन्यवाद
वाह बहुत बढ़िया
Good
आभार
सुंदर रचना
Awesome