अपना इख्तियार

जहाँ में बेटियों को आज भी अपना इख्तियार चाहिए,
गर्व से जीने बेटी आज वीरांगना सी ललकार चाहिए।

आँगन में अपने ही क्यों महफूज नही होती है बेटियाँ,
खुद की हिफाजत खुद करने हाथ में तलवार चाहिए।

पाबंदी-ए-परवाज़ के दौर से अपनी आज़ादी के लिए,
अपने खूबसूरत शब्दों में भी कटाक्ष सी कटार चाहिए।

यहाँ हवसखोर की नज़र से अपना मान सम्मान बचाने,
तेरी ममता भरी आँखों में भी शोलों की बौछार चाहिए।

पुरुष प्रधान समाज में स्वभिमान से जीने के लिए भी,
बेटी अपने सीने में गुस्सा और हौसले की धार चाहिए।

✍🏼”पागल”✍🏼

इख्तियार – अधिकार
महफूज – सुरक्षित
हिफाजत – रक्षा
पाबंदी-ए-परवाज़ – उड़ने पर अंकुश

Related Articles

दुर्योधन कब मिट पाया:भाग-34

जो तुम चिर प्रतीक्षित  सहचर  मैं ये ज्ञात कराता हूँ, हर्ष  तुम्हे  होगा  निश्चय  ही प्रियकर  बात बताता हूँ। तुमसे  पहले तेरे शत्रु का शीश विच्छेदन कर धड़ से, कटे मुंड अर्पित करता…

प्यार अंधा होता है (Love Is Blind) सत्य पर आधारित Full Story

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥ Anu Mehta’s Dairy About me परिचय (Introduction) नमस्‍कार दोस्‍तो, मेरा नाम अनु मेहता है। मैं…

अपहरण

” अपहरण “हाथों में तख्ती, गाड़ी पर लाउडस्पीकर, हट्टे -कट्टे, मोटे -पतले, नर- नारी, नौजवानों- बूढ़े लोगों  की भीड़, कुछ पैदल और कुछ दो पहिया वाहन…

जंगे आज़ादी (आजादी की ७०वी वर्षगाँठ के शुभ अवसर पर राष्ट्र को समर्पित)

वर्ष सैकड़ों बीत गये, आज़ादी हमको मिली नहीं लाखों शहीद कुर्बान हुए, आज़ादी हमको मिली नहीं भारत जननी स्वर्ण भूमि पर, बर्बर अत्याचार हुये माता…

Responses

New Report

Close