छोटी बहन

सुने घर में फिर बाजी किलकारी
आंगन में पायल छनकारी
टुकुर टुकुर देख
आ रही छोटी बहन प्यारी

सामने उसको पाए
सारे दुःख दूर हो जाये
जब भी वो मुस्कुराये
खुशियों की लहर है आये

फिर आयी खुशिया जो थी थमी
आगई घर की लक्ष्मी
बढ़ाई घर की रौनक
जिसकी थी कमी

तेरी मुस्कान पे दुनिया तेरे नाम हो जाये
तू रोये तो पूरा घर है हिल जाये
तुझको देख मिल जाती है खुशिया सारी
मेरी बहन है प्यारी

हिमांशु के कलम की जुबानी

New Report

Close