यशोदा प्यारे कृष्ण
कहें यशोदा मैया कान पकड़ कान्हा से
तंग हुई मैं लल्ला अब तेरे शरारत से
सुनो लल्ला माखन चोरी की आदत छोड़ो
मेरे प्यारे कृष्ण मुरारी मटकी ना फोड़ों
छूप-छूप कर तुने सारे माखन हैं खाये
दही माखन को तुने घर में है गिराये
मेरे लल्ला अब सारी मस्ती तो छोड़ो
मेरे प्यारे कृष्ण मुरारी मटकी ना फोड़ों
बहुत किया है तंग मुझे माखन गिराकर
भोली भाली सूरत बना इठलाकर
सुनो लल्ला मथनी रस्सी अब ना तोड़ो
मेरे प्यारे कृष्ण मुरारी मटकी ना फोड़ों
गली मोहल्ले में तुने तंग किया है सबको
अपनी मर्जी करके परेशान किया है मुझको
मान जा कहना मेरा अब जिद छोड़ो
मेरे प्यारे कृष्ण मुरारी मटकी ना फोड़ों
महेश गुप्ता जौनपुरी
गनापुर अजोसी मड़ियाहू जौनपुर उत्तर प्रदेश
मोबाइल – 9918845864
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.