कन्या दान करोगे

आया है,
नवरात्र का दिन,
एक विनती,
सबसे से करते हैं,|
श्रध्दा और,
विश्वास भी हो,
प्रेम और,
पूजा पाठ भी हो |
मूर्ति विसर्जन करना भाई,
प्रदूषण का ध्यान भी हो|
ज्योति जलाओ,
प्रेम दिखाओ,
मां के भवन में
आनंद मनाओ,
नव दिन सब ध्यान धरो,
कोविड नियम का पालन करो|
संकल्प दिलाओ,
सब ले लो भाई,
माँ के नव दिन चरणों में,
नारी सुरक्षा का
संकल्प उठाओ,
बैठे माँ के
नव दिन चरणों में|
दो वर्षीय बेटी,
रेप में मर जाएँ,
फिर नौ कन्या,
कहाँ से लाओगे,
किसके पांव धोओगे
जरा सोच विचार करो
कल किसका
कन्या दान करोगे
—————————-
***✍ऋषि कुमार “प्रभाकर “

Comments

5 responses to “कन्या दान करोगे”

  1. Geeta kumari

    अति सुन्दर रचना और अति सुंदर भाव .

  2. सुंदर विचारों को प्रस्तुत करती हुई तथा अच्छा संदेश देती हुई रचना

  3. Praduman Amit

    कविता उच्च कोटि की है।

  4. Satish Pandey

    अच्छे विचारों से ओत प्रोत अच्छी कविता

Leave a Reply

New Report

Close