न कहो बेटी पराई है

किसने कहा कि,
बेटी पराई है
ये वो शख्सियत है,
इस दुनियां की
जो मायके और ससुराल,
दोनों जगह ही छाई है
ससुराल में सब कहें,
क्या रौनक लगी है,
देखो, घर में बहू आई है
रसोई की महक से,
घर में हुई चहक से
पड़ोसी भी जान जाएं,
कि बेटी घर आई है
तो, न कहो कि बेटी पराई है

*****✍️गीता

Comments

11 responses to “न कहो बेटी पराई है”

  1. सुंदर अभिव्यक्ति

  2. धन्यवाद प्रज्ञा

  3. वाह वाह बहुत सुंदर भाव

    1. सादर धन्यवाद भाई जी 🙏

  4. Praduman Amit

    बहुत ही सुन्दर।

    1. धन्यवाद अमित जी

  5. This comment is currently unavailable

    1. Geeta kumari

      धन्यवाद भाई

    1. Geeta kumari

      Thanks

Leave a Reply

New Report

Close