गलत को यदि गलत बोलें नहीं
तब कवि कहाँ हैं हम,
बन्द आंखें कर चलें तब
कवि कहाँ हैं हम।
जी हुजूरी में रहे
आदत कलम की है नहीं
यदि किसी से दब गए
तब कवि कहाँ हैं हम।
झूठ की ताकत भले
छूने लगे ऊँचा गगन
साथ सच का छोड़ दें
तब कवि कहाँ हैं हम।
खेल हो जब दूसरे की
भावना से खेलने का
हम समझ पायें नहीं
तब कवि कहाँ हैं हम।
बह रहा हो अश्रुजल
छल-छल किसी मासूम का
पोंछ पायें गर नहीं
तब कवि कहाँ हैं हम।
छीनता कोई दिखे जब
हक किसी मासूम का
रोक पायें यदि नहीं
तब कवि कहाँ हैं हम।
तब कवि कहाँ हैं हम
Comments
4 responses to “तब कवि कहाँ हैं हम”
-
एक सच्चे कवि की विशेषता को परिभाषित करती हुई कवि सतीश जी की बहुत सुंदर और सटीक रचना। भाव और शिल्प का सुंदर समन्वय
-
अतिसुंदर अभिव्यक्ति
-

वाह वाह बहुत खूब
-

बहुत खूब
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.