जय श्री सीताराम
—————————
सब पे कृपा करते हैं राम
सबका जीवन सँवारते हैं राम
जिसका न कोई संगी न साथी
उसका सहायक है राम ।।1।।
———————————-
जगत का आधार हैं राम
सृष्टि के कण-कण में व्याप्त हैं राम
जिस मुख से राम निकले
वह मुख धन्य है राम ।।2।।
————————————-
अहं भाव ना हो किसी में राम
ऐसी कृपा करो तुम सब पे राम
सब तेरा नाम जप-जप के
सब तुझमें खो जाये राम ।।3।।
—————————————–
दास हूँ मैं तेरा प्रभु
पतितों में भी पतित हूँ मैं राम
शरण कब दोगे नाथ
अब दुःख हरलो राम ।।4।।
जय श्री सीताराम ।।
सब पे कृपा करते हैं राम
Comments
5 responses to “सब पे कृपा करते हैं राम”
-

बहुत खूब
-
बहुत सुंदर प्रस्तुति
-

This comment is currently unavailable
-
जय श्री राम, बहुत सुंदर रचना
-

जय राम जी
सब पर कृपा करने वाले राम पर सुंदर कविता
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.