मां ओ मां,
तुझ से प्यारा,
तुझ से न्यारा ,
होगा कोई न और दूजा,
भोली भाली सूरत तेरी,
ममता तेरी आंखों से झड़ती,
शीतल पवन सा तेरा प्यार,
तेरी गोद है जन्नत का द्वार ,
खुद भूखी सो जाती है पर ,
मुझे न भूखा रखती है ,
नींद मुझे जब आती नहीं तो,
लोरी गाकर सुलाती है,
कष्ट मुझे जब होता है तो,
खुद बेचैन तू होती है,
मेरे लिए तो तू ही मंदिर,
तू ही मस्जिद तू ही गुरुद्वारा है,
सत सत नमन उस ईश्वर से,
जिसने तेरा बेटा मुझे बनाया है l
Ma o ma
Comments
7 responses to “Ma o ma”
-

Wah
-

Thanks
-
-

वाह
-

Thanks
-
-

वाह बहुत सुन्दर
-

Thanks
-
-
Good
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.