Swach bharat banyenge

गांधी जी का सपना सच करके हम दिखाएंगे
अपने भारत को हम स्वच्छ भारत बनाएंगे

साफ-सुथरी गलियां होगी साफ सुथरा होगा गांव
साफ सफाई करने में कभी ना रुकेंगे हमारे पांव
हमने वादा कर लिया है वादा हम यह निभाएंगे
अपने भारत को हम स्वच्छ भारत बनाएंगे

गांधी जी का सपना सच करके हम दिखाएंगे
अपने भारत को हम स्वच्छ भारत बनाएंगे

घर का कचरा गली का कचरा कूड़ेदान में डालेंगे
गांव से लेकर शहर तक नियम हम यह पा लेंगे
कचरा ना डालेंगे सड़क पर ना गंदगी फैलाएंगे
अपने भारत को हम स्वच्छ भारत बनाएंगे

गांधी जी का सपना सच करके हम दिखाएंगे
अपने भारत को हम स्वच्छ भारत बनाएंगे

देश हमारा घर है यारों देश को स्वच्छ बनाना है
स्वच्छ भारत का सपना हमें दिल में बसाना है
स्वच्छ भारत की ज्वाला” संगम” हम ना कभी बुझाएंगे
अपने भारत को हम स्वच्छ भारत बनाएंगे

गांधी जी का सपना सच करके हम दिखाएंगे
अपने भारत को हम स्वच्छ भारत बनाएंगे

Comments

3 responses to “Swach bharat banyenge”

  1. राम नरेशपुरवाला

    Good

  2. Abhishek kumar

    Nice

Leave a Reply

New Report

Close