एक संवाद तिरंगे के साथ।

जब घर का परायों का संगी हुआ।

क्रोधित तेरा शीश नारंगी हुआ।

ये नारंगी नासमझी करवा न दे।

गद्दारों की गर्दने कटवा न दे।।

साँझ को अम्बर जब श्वेत हुआ।

देख लेहराते लंगड़ा उत्साहित हुआ।।

श्वेताम्बर गुस्ताखी करवा न दे।

मेरे हाथों ये तलवारें चलवा न दे।।

तल पे हरियाली यूँ बिखरी पड़ी।

खस्ता खंडहरों में इमारत गड़ी।।

ये हरियाली मनमानी करवा न दे।

गुलमटों को अपने में गड़वा न दे।।

तेरा लहराना मुसलसल कमाल ही है।

तेरी भक्ति करूँ क्यूँ?निरुत्तर सवाल ही है।।

तेरी लहरें मेरे रक्त को लहरा न दें।

कहीं हर तराने में तुझे हम लहरा न दें।।

Comments

8 responses to “एक संवाद तिरंगे के साथ।”

  1. राम नरेशपुरवाला

    Good

  2. Kanchan Dwivedi

    Jay hind

  3. Satish Pandey

    जय हिंद

  4. Abhishek kumar

    👌👌

  5. मोहन सिंह मानुष Avatar
    मोहन सिंह मानुष

    बहुत ही बेहतरीन

Leave a Reply

New Report

Close