कल किसने देखा कल आये या ना आये

जीवन संदेश
कल किसने देखा कल आये या ना आये
आज की तू परवाह कर ले कही यह भी चला न जाये

देख दुनिया की हालत अब तो तू संभल जा
कहे रही तुझसे जो सरकार वह तू मान जा
कल के लिए तू आज घर पर ही रहे जाये
कल किसने देखा कल आये या ना आये

साफ सफाई हाथ की धुलाई है जीवन आधार
कर लो यह सब जो खुद के जीवन से है प्यार
निकल कर बाहर तू कोरोना क्यों फैलाये
कल किसने देखा कल आये या ना आये

वक़्त है देश के लिए कुछ कर गुजरने को
बना के रखो दूरी अपनों से आगे जीने को
ऐसा न हो कोरोना तुझे या अपनों को खा जाये
कल किसने देखा कल आये या ना आये

आओ करें यह वायदा खुद से आगे बढ़ कर
हराएंगे हम सब कोरोना को इस पर चढ़ कर
दुआ है ईश्वर से अब किसी की जान न जाये
कल किसने देखा कल आये या ना आये
पंकज प्रिंस

Comments

5 responses to “कल किसने देखा कल आये या ना आये”

  1. PANKAJ PRINCE

    Thanks to All of You

Leave a Reply

New Report

Close