Skip to content
Saavan

Proudful Profile for a Poet

  • Read
  • Publish
  • Engage
    • Members
    • Discuss
    • Groups

कुछ कही छूट गया मेरा

By Archana Verma Posted on November 27, 2019 Category :
  • हिन्दी-उर्दू कविता

तुम अपना घर ठीक से

ढूंढना ,कुछ वहीं

छूट गया मेरा

ढूंढ़ना उसे , अपने किचन में

जहाँ हमने साथ चाय बनाई थी

तुम चीनी कम लेते हो

ये बात तुमने उसे पीने के बाद बताई थी

उस गरम चाय की चुस्की लेकर

जब तुमने रखा था दिल मेरा

तुम अपना किचन ठीक से

ढूंढना , कुछ वही छूट गया मेरा

ढूंढना उसे , उस परदे के पास

जो उस बालकनी पे

रौशनी का पहरा देता था

फिर भी उस से छन के आती रौशनी

को खुद पे ले कर

जब तुमने ढका था चेहरा मेरा

तुम अपना कमरा ठीक से

ढूंढना, कुछ वही छूट गया मेरा

ढूंढना उसे, उस लिहाफ के नीचे

जो नींद आने पर तुमने मुझे ओढ़ाई थी

किसी आहट से नींद न खुल जाये मेरी

जब तुमने अपने फ़ोन की आवाज़

दबाई थी

यूं खुद जग कर तुमने रखा

था ख्याल मेरा

तुम अपना बिस्तर ठीक से

ढूंढना, कुछ वही छूट गया मेरा

ढूंढना उसे , उस सोफे पे

जहाँ मैंने तुम्हे कुछ दिल

की बात बताई थी

मेरी बातों को समझ कर

तुमने जीता था विश्वास मेरा

और यूं बातों ही बातों में

तुमने थामा था हाथ मेरा

तुम उस सोफे को ठीक से

ढूंढना , कुछ वही छूट गया मेरा

ढूंढना उसे , एयरपोर्ट से अपने घर

आती सड़को पर

जब बारिश ने आ कर हमारे

मिलने के इंतज़ार की

थोड़ी और अवधि बढ़ाई थी

जो ख़ुशी उस इंतज़ार में थी

वो रुखसत के वख्त

ज़ाहिर है ,न थी

और तुमने गले लगा कर

पढ़ लिया था दिल का हाल मेरा

तुम उस रास्तें को ठीक से

ढूंढ़ना , कुछ वही छूट गया मेरा

यूं तो मैं सब कुछ ले आई हूँ

पर फिर भी कुछ तो रह गया

वही पर

कहने को पूरी यहाँ हूँ

पर जान वही रह गई कही पर

ऐसा बहुत कुछ छूट गया मेरा

तुम अपना घर ठीक से

ढूंढना ,कुछ वहीं

छूट गया मेरा

तुम अपना घर ठीक से

ढूंढ़ना

शायद मैं वही मिल जाऊँ

कही पर…….

Archana
Archana Verma

8 Comments

  1. Pt, vinay shastri 'vinaychand' Pt, vinay shastri 'vinaychand' says:
    November 28, 2019 at 7:26 am

    Nice

    Log in to Reply
  2. दीपक कुमार श्रीवास्तव दीपक कुमार श्रीवास्तव "नील पदम्" says:
    November 28, 2019 at 9:09 am

    कोई बिछड़कर ऐसे ही याद आएगा । बढ़िया रचना ।

    Log in to Reply
  3. Abhishek Abhishek kumar says:
    November 28, 2019 at 9:42 am

    Nice

    Log in to Reply
  4. देवेश साखरे 'देव' says:
    November 28, 2019 at 12:44 pm

    बहुत सुन्दर रचना

    Log in to Reply
  5. NIMISHA SINGHAL says:
    November 29, 2019 at 7:55 am

    Sunder

    Log in to Reply
  6. Archana Archana Verma says:
    November 29, 2019 at 4:28 pm

    bahut aabhar ap sabka

    Log in to Reply
  7. nitu nitu kandera says:
    December 2, 2019 at 7:51 am

    Wah

    Log in to Reply
  8. Pragya Pragya says:
    February 29, 2020 at 11:03 pm

    Nyc

    Log in to Reply

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Social Login
Login Login with google
Saavan

Proudful Profile for a Poet

COPYRIGHT © 2026 - Saavan // Designed By - ZeeTheme

Report

There was a problem reporting this post.

Harassment or bullying behavior
Contains mature or sensitive content
Contains misleading or false information
Contains abusive or derogatory content
Contains spam, fake content or potential malware

Block Member?

Please confirm you want to block this member.

You will no longer be able to:

  • See blocked member's posts
  • Mention this member in posts
  • Invite this member to groups
  • Message this member
  • Add this member as a connection

Please note: This action will also remove this member from your connections and send a report to the site admin. Please allow a few minutes for this process to complete.

Report

You have already reported this .