माँ मुझे जग में आने दो

माता मुझको आने दो,
बाबा मुझको आने दो

है कसूर क्या मेरा,
जो आने से रोक रहे

में भी हूँ रक्त तेरा,
क्यों इसको भूल रहे

मुझे किलकारियां लेने दो,
माता मुझको आने दो

भूल हुई क्या मुझसे बाबा,
मैं क्या तेरी संतान नहीं

बेटा ही तेरी शान है बाबा,
मैं तेरा अभिमान नहीं

घुट घुट कर,गर्भ मैं सिसक रहे
जग मैं जीवन जीने दो

बाबा मुझको आने दो

शक्ति का अंश हूँ मैं,
तेरा ही वंश हूँ मैं

क्या मैंने अपराध किया,
मुझे गर्भ मैं मत मारो

मेरी साँसे मत छीनो
अस्तितव मेरा मत छीनो

बाबा मुझको आने दो,
माता मुझको आने दो

-विनीता श्रीवास्तव(नीरजा नीर)-

Comments

7 responses to “माँ मुझे जग में आने दो”

  1. Vinita Shrivastava Avatar
    Vinita Shrivastava

    Thanks

  2. Kanchan Dwivedi

    Nice

  3. Satish Pandey

    वाह वाह

  4. Satish Pandey

    शानदार

  5. मोहन सिंह मानुष Avatar
    मोहन सिंह मानुष

    मार्मिक, बहुत ही सुन्दर

Leave a Reply

New Report

Close