“वो कोई नादान थोड़े है!”……….

ღღ_हर लम्हा, हर लफ्ज़, बस एक ही आरजू;
अरे, दुनिया में बस वही, एक इंसान थोड़े है!
.
याद करते रहते हो, रात-रात भर उसको;
अरे, सुबह को उसके बारे में, इम्तिहान थोड़े है!
.
गर दूर जा रहा है वो, तो जाने भी दो साहब;
अरे, एक शख्स ही तो है, पूरा जहान थोड़े है!
.
जो भी किया है उसने, जानबूझकर किया है;
आखिर दर्द से तेरे, वो कहीं अंजान थोड़े है!
.
दर्द देता है वो बेशक, पर मज़ा भी तो देता है;
अरे मासूम है वो साहब, कोई बे-ईमान थोड़े है!
.
कब्ज़ा किये बैठा है, और किराया भी नहीं देता,
अरे, मेरा दिल है साहब, उसका मकान थोड़े है!
.
क्या ताकते रहते हो, यूँ आसमान में साहब;
अरे, बैठा हुआ ऊपर, कोई भगवान थोड़े है !
.
मोहब्बत में तो ये सब, होता ही रहता है “अक्स”;
अरे, शिक़ायतों से क्या होगा, वो कोई नादान थोड़े है!……‪#‎अक्स‬

.

PhotoFunia-1452354198

Comments

4 responses to ““वो कोई नादान थोड़े है!”……….”

  1. Rohan Sharma Avatar
    Rohan Sharma

    Wow! very nice Ghazal

    1. Ankit Bhadouria Avatar
      Ankit Bhadouria

      bht-2 shukriya rohan bhai!!

  2. Ankit Bhadouria Avatar
    Ankit Bhadouria

    bht-2 shukriya Maneesh ji

  3. राम नरेशपुरवाला

    Good

Leave a Reply

New Report

Close